नयी दिल्ली , जून 01 -- अमेरिकी बाजार में गिरावट के बावजूद देश से समुद्री उत्पादों का निर्यात वर्ष 2025-26 में 19,72,018 टन रहा जिसकी जिसकी कुल कीमत 73,890.46 करोड़ रुपये ( 8.46 अरब अमेरिकी डॉलर) रही तथा मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से अब तक का एक कीर्तिमान है।

वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत कार्यकरने वाली एजेंसी समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पी. जवाहर ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष के दौरान अमेरिका और चीन भारत के समुद्री उत्पादों के प्रमुख बाजार रहे तथा फ्रोजन झींगा सबसे बड़ा समुद्रीय खाद्य निर्यात उत्पाद रहा। वर्ष के दौरान फ्रोजेन झींगा का निर्यात 49,037.93 करोड़ रुपये (5.62 अरब डॉलर रहा) और कुल समुद्री उत्पाद निर्यात की मात्रा में इसका हिस्सा 40.19 प्रतिशत तथा कुल निर्यात आय में 66.52 प्रतिशत रहा। वित्त वर्ष 2025-26 में झींगा निर्यात आय रुपये के आधार पर 13.16 प्रतिशत और डॉलर के आधार पर 8.64 प्रतिशत बढ़ी। वर्ष के दौरान कुल 7,92,647 टन फ्रोजन झींगा निर्यात किया गया। भारत से झींगा आयात करने वाले प्रमुख बाजरों में अमेरिका 2,56,128 टन , चीन 1,69,505 टन , यूरोपीय संघ 1,35,599 टन, दक्षिण एशिया 83,810 टन, जापान 40,776 टन, पश्चिम एशिया 30,478 टन , लम्बा वन्नामेई (सफेद) और ब्लैक टाइगर झींगा दोनों के निर्यात में मात्रा और मूल्य के आधार पर वृद्धि दर्ज की गई।

वर्ष के दौरान समुद्री फ्रोजन मछली दूसरा सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद रहा और इसका निर्यात रुपये के हिसाब से 5,658.37 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह सुखाए समुद्री उत्पादों का निर्यात 5,079.09 करोड़ रुपये रहा । फ्रोजन स्क्विड का निर्यात मात्रा के हिसाब से 1,02,060 टन और आय के हिसाब से 4,493.80 करोड़ रुपये, फ्रोजन कटलफिश का निर्यात मात्रा के हिसाब से 67,157 टन डॉलर और मूल्य के हिसाब से33.2 करोड़ डॉलर रहा।

अमेरिका मूल्य और मात्रा के हिसाब से भारत के समुद्री खाद्य उत्पादों का सबसे बड़ा बाजार रहा और वर्ष के दौरान वहां मूल्य के हिसाब से 20,263.27 करोड़ रुपये और मात्रा के हिसाब से 2,79,193 टन निर्यात किया गया। अमेरिका को किये गये समुद्री खाद्य निर्यात में फ्रोजन झींगा की हिस्सेदारी 93.55प्रतिशत रही लेकिन । इस प्रमुख बाजार में भारत का समुद्रा खाद्य उत्पाद निर्यात रुपये के आधार पर 10.82 प्रतिशत और डॉलर के हिसाब से 14.22 प्रतिशत गिरा। मात्रा के आधार पर इसमें 19.51 प्रतिशत की गिरावट आयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित