नासिक , अक्टूबर 20 -- महाराष्ट्र के नासिक में सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के बीच रामकुंड में नवनिर्मित ध्वज स्तंभों से पीतल की सजावटी फिटिंग चोरी होने का गंभीर मामला सामने आया है।

यह घटना 31 अक्टूबर को होने वाले भव्य ध्वजारोहण समारोह से ठीक पहले हुई है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी और कुंभ मेले का ध्वज फहराएंगी। इस घटना ने इतने बड़े कार्यक्रम से पहले वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता पैदा कर दी है। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत नासिक के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक रामकुंड में 51 फीट और 31 फीट ऊंचे दो ध्वज-स्तंभ लगाए गए हैं। इन ध्वज-स्तंभों का धार्मिक महत्व है और इन पर पीतल की फिटिंग सहित कई बारीक सजावटी डिज़ाइन बने हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित