सोनीपत , जून 15 -- हरियाणा में सोनीपत के मिनी सचिवालय में सोमवार को एसडीएम सुभाष चंद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और प्रत्येक मामले पर गंभीरता से कार्रवाई की जाये।

शिविर में जुआ-2 गांव में जल निकासी की समस्या, नत्थूपुर में भूमि अधिग्रहण मुआवजा, काठमंडी क्षेत्र में अतिक्रमण, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में त्रुटियों के सुधार सहित कई अन्य शिकायतें सामने आईं।

जुआ अपशिष्ट नाले की सफाई और खुदाई कार्य में कथित लापरवाही तथा मिलीभगत से जुड़ी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मामले की औपचारिक जांच के आदेश दिये। उन्होंने बीडीपीओ, तहसीलदार, जन स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके का निरीक्षणकर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित