रांची , मार्च 26 -- झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व जिप सदस्य स्व अनिल टाइगर की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कांके सेन्ट्रल महावीर मंडल के तत्वाधान में कांके चौक के समीप न्यू मार्केट मे दिवंगत अनिल टाइगर की प्रतिमा स्थापित की गई।
मौके पर कई राजनीतिक और सामाजिक संगठन के अगुवा भी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत अनिल टाइगर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि स्वर्गीय अनिल टाइगर जी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले समर्पित व्यक्ति थे. लंबे समय तक आजसू पार्टी के साथ जुड़कर काम किया था। उनकी हत्या इस तरह से हो जाएगी किसी ने कल्पना भी नहीं किया था।
अनिल टाइगर के हत्यारे पुलिस के पकड़ में आना है उपलब्धि नहीं है इसके पीछे जो षड्यंत्रकारी थे, वह अब भी खुलासा नहीं हुआ है। सुदेश महतो ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किये। और कहा कि,इसके पीछे जो षड्यंत्र रचने वाले लोग थे इसका भी खुलासा एक दिन हमलोग जरूर करेंगे. कांके उप प्रमुख अजय बैठा ने कहा कि अनिल टाइगर जैसे सामाजिक व्यक्ति का निर्मम हत्या यह समाज के लिए बहुत बड़ा क्षति है।
आजसू नेता हकीम अंसारी ने अनिल टाइगर हत्या की जाँच सीबीआई से कराने कि मांग की है। मौके पर दिवंगत अनिल टाइगर की पत्नी लता देवी ने भी अनिल टाइगर की हत्या को षड्यंत्र बताते हुए पुलिस के खुलासा से संतुष्ट नहीं है और इसकी जांच सेन्ट्रल जाँच एजेंसी के द्वारा करने की मांग की है।
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजेपी राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, हकीम अंसारी, अनुज महतो, महावीर मंडल अध्यक्ष राजकुमार महतो, प्रभात भूषण, अमन लाल शाहदेव, पार्वती देवी, रामलखन मुंडा, दीपक महतो, नरेन्द्र महतो, कमलेश राम, इम्तियाज़ अहमद, मोजीबुल अंसारी, सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित