पटना , मई 8 -- बिहार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित विभाग के मुख्य कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

श्री रोशन ने सरकार के पिछले 100 दिनों के कार्य के बारे में बताया और अम्बेडकर आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रावासों के छात्रों की दोगुणा छात्रवृति, ओवरसीज स्कीम समेत कई योजनओं की भी चर्चा की।

मंत्री ने कहा कि विभाग वैसे एससी-एसटी बहुल टोलों जो सड़क, भवन और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हैं, वहां प्राथमिकता से काम करेगी और इन इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि विकास मित्र के माध्यम से लोगो तक सरकार की योजनओं को पहुंचाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित