पटना , अक्टूबर 11 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रख्यात समाजसेवी, राष्ट्रसेवक एवं भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा, समाज कल्याण एवं ग्रामीण विकास के प्रति अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले उनके कार्य सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए नानाजी देशमुख ने जो कार्य किए, वे हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने नानाजी के योगदान को याद करते हुए समाज के वंचित वर्गों के कल्याण और ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण के महत्व को रेखांकित किया।
श्री चौधरी ने अपने संदेश के माध्यम से नानाजी देशमुख के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। उनके जीवन से समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित