पटना , अप्रैल 08 -- बिहार समाज कल्याण विभाग की सचिव बन्दना प्रेयषी की अध्यक्षता में आज 8वें पोषण पखवाड़ा (09 से 23 अप्रैल 2026) के सफल आयोजन से संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों एवं डेवलपमेंट पार्टनर्स के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पखवाड़ा के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बताया गया कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य माताओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में समग्र सुधार लाना है, विशेष रूप से जीवन के पहले छह वर्षों में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस वर्ष की थीम के अंतर्गत मस्तिष्क के समुचित विकास हेतु प्रारंभिक वर्षों में खेलकूद आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना, बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए माता-पिता एवं समुदाय की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने के लिए सामुदायिक सहयोग प्राप्त करना प्रमुख बिंदु हैं। इसके साथ ही स्तनपान, पूरक पोषण (ऊपरी आहार) एवं पोषण व्यवहार में सुधार से संबंधित जागरूकता गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित