जयपुर , अप्रैल 06 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को दौसा में समाज कल्याण विभाग केे पुष्टिकर्ता और उसके दलाल को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी दौसा को परिवादी ने शिकायत की कि रितेश कुमार शर्मा एवं उनके दलाल राजू नट एवं बलवान उसको अन्तरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि समाज कल्याण विभाग दौसा से जारी करने की एवज में 70 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहे हैं। प्रोत्साहन राशि जारी करने की एवज में परिवादी से रिश्वत मांग सत्यापन के समय 10 हजार रुपए नगद एवं 30 हजार रुपए ऑनलाईन ले लिये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित