समस्तीपुर , अप्रैल 20 -- िहार मे समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर भुआल गांव मे सोमवार को सशस्त्र अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने यहां बताया कि जिले के माधोपुर भुआल गांव मे आज बुलेट सवार दो युवकों पर हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमे एक की मौत हो गई।

श्री पाण्डेय ने बताया कि इस घटना मे दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और और उसे दरभंगा मेडिकल काँलेज अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान की जा रही है तथा इस कांड मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित