समस्तीपुर , नवंबर 07 -- बिहार के समस्तीपुर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक से 442 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि गश्ती के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-322 पर नीलकंठ ढाबा के समीप खड़े एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान ट्रक पर लदे विभिन्न कंपनियों के 442 कार्टन विदेशी शराब बरामद किए गए।बरामद शराब की कुल मात्रा 3926.520 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब और ट्रक की जांच की जा रही है। शराब तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित