समस्तीपुर, अगस्त 06 -- िहार में समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर चौक के निकट से पुलिस ने करीब 75 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के काली मंदिर चौक पर छापेमारी की।
मौके से डिलेवरी के लिए ले जाया जा रहा साबुन के डिब्बों में अलग-अलग रखे 75 ग्राम हेरोइन के साथ एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी नितेश कुमार के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत 50 लाख से अधिक है। इस संबंध में समस्तीपुर नगर थाना कांड संख्या- 191/26 दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित