समस्तीपुर , अप्रैल 03 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रेल लोको पाइलट प्रमोद सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के बसही भिंडी गांव निवासी रेलकर्मी लोको पायलट प्रमोद सहनी (45) गुरुवार की देर रात समस्तीपुर से ड्यूटी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान हरपुर भिंडी गांव के समीप अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित