समस्तीपुर , अक्टूबर 27 -- भारत की अग्रणी फुटवियर कंपनियों में शामिल लिबर्टी शूज लिमिटेड ने बिहार में अपने खुदरा कारोबार का विस्तार करते हुए समस्तीपुर में 35 वें नए एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया। शहर के स्टेशन रोड स्थित मेसर्स प्रदीप ट्रेडिंग कंपनी के इस नये शोरूम का उद्घाटन मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की विधायक अश्वमेध देवी, नगर निगम की मेयर अनिता राम, लिबर्टी शूज लिमिटेड के नेशनल हेड (रिटेल) रामनाथ वर्मा एवं प्रमुख व्यवसायी बिरेन्द्र कुमार मुन्ना ने संयुक्त रुप से किया।

इस अवसर पर कंपनी के नेशनल हेड (रिटेल) रामनाथ वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि नए शोरूम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए फैशन, स्टाइल, आराम और गुणवत्ता से युक्त फुटवियर की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। साथ ही यहां दैनिक उपयोग, कार्यालय, खेलकूद, स्कूल, पार्टी और विभिन्न सामाजिक आयोजनों के लिए आकर्षक फुटवियर के विकल्प एक ही छत के नीचे मिलेंगे।

श्री वर्मा ने कहा कि बिहार में लिबर्टी के प्रति ग्राहकों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। ग्राहकों के भरोसे के कारण राज्य में कंपनी के एक्सक्लूसिव शोरूम की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि बिहार में जल्द ही 15 नयें शोरूम खोलें जायेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य हर आय वर्ग और हर परिवार की जरूरत के अनुरूप आकर्षक, आरामदायक और उचित मूल्य वाले फुटवियर उपलब्ध कराना है। समस्तीपुर शहर के साथ आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को भी इस शोरूम से लाभ मिलेगा। उन्हें लिबर्टी के नवीनतम उत्पादों और बेहतर खरीदारी सुविधाओं का अनुभव प्राप्त होगा।

श्री वर्मा ने बताया कि लिबर्टी की भारतीय पहचान और विनिर्माण क्षमता इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। कंपनी के विनिर्माण केंद्र हरियाणा के करनाल, घरौंडा, लिबर्टीपुरम, देहरादून, पांवटा साहिब और रुड़की में स्थित हैं। यहां आधुनिक मशीनों एवं तकनीक की सहायता से प्रतिदिन 50 हजार से अधिक जोड़ी फुटवियर का निर्माण किया जाता है।उन्होंने कहा कि लिबर्टी के प्रमुख ब्रांड लीप/एक्स, हीलर्स, अहा तथा लुसी एंड ल्यूक ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों और आयु वर्ग को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं। कंपनी नाइट्रोसोल, लाइटवेट/जीरो ग्रैविटी, बेयरफुट तकनीक और एयर कुशन जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से ग्राहकों को आरामदायक एवं सुविधाजनक फुटवियर उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।

वर्ष 1954 में स्थापित लिबर्टी शूज लिमिटेड गुणवत्ता, नवाचार, आधुनिक डिजाइन और उपभोक्ता संतुष्टि के आधार पर अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। समस्तीपुर में नए एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत से बिहार में कंपनी की खुदरा उपस्थिति को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय ग्राहकों को ब्रांडेड फुटवियर के अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर प्रमुख व्यवसायी बिरेन्द्र कुमार मुन्ना, हर्ष आनंद एवं पूर्व वार्ड पार्षद राहुल कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित