समस्तीपुर, अप्रैल 17 -- बिहार में समस्तीपुर के जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा ने शुक्रवार को स्वयं डिजिटल स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर जिले में प्रथम चरण का जनगणना 2027 का कार्य शुरू किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज से शुरू हुई जनगणना का कार्य अगले 45 दिनों तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 2011 के बाद यह जनगणना का कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को 33 प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन देने होंगे। इसके बाद नागरिकों को एक यूनिक आईडी मिलेगा।
श्री कुशवाहा ने बताया कि इसके बाद प्रगणक जिले के प्रत्येक घरों मे जाकर डेटा को वेरिफाई करेंगे। यह गणना कार्यक्रम पूरी तरह से डिजिटल होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्य के लिए जिले मे लगभग 10 हजार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है,जिसमें प्रगणक, पर्यवेक्षक और चार्ज अधिकारी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित