समस्तीपुर , अगस्त 10 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ तस्कर गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 48.14 किलोग्राम गांजा, तीन पैकेट हेरोइन, एक लाख 30 हजार रुपये नकद, छह मोबाइल फोन, 12 हजार नशीली गोलियां सहित अन्य आपत्तिजनक समान बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना पर शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव स्थित एक घर में पुलिस ने छापेमारी की और वहां से लाखों रूपयें मूल्य की मादक पदार्थ एवं नकदी बरामद किया।

पुलिस ने इस मामले में गुड़िया कुमारी, कंचन कुमारी और कविता कुमारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी एवं खरीद-बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की है। इस कार्रवाई में पुलिस को स्थानीय धंधेबाजों और अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिला हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित