समस्तीपुर , जुलाई 11 -- िहार में समस्तीपुर जिले मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ गांव में मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक ट्रक पर लदी 249 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है।उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जिले के जितवारपुर चौथ गांव में शुक्रवार की देर रात छापेमारी की। मौके से झारखंड नंबर के एक हाइवा ट्रक पर लदी 249 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी है।उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान ट्रक चालक मंतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि चालक के बयान पर शराब तस्करी में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित