समस्तीपुर , मई 27 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के कसबे आहर गांव में पुलिस ने बुधवार को छापमारी कर दो वाहनों पर लदी 2124 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि जिले के कसबे आहर गांव मे एक ट्रक एवं स्कॉर्पियो पर शराब की बड़ी खेप तस्करी के लिए अन्य प्रदेश से लाई गई है। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की और वाहनों पर लदी 2124 लीटर विदेशी शराब बरामद की।
सूत्रों ने बताया कि इस मामले में राजस्थान के बाड़मेर निवासी शराब तस्कर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित