समस्तीपुर, फरवरी 17 -- केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान में एक दिवसीय विशाल सोलर मेला का आयोजन किया गया।
समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लाभुकों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए यह मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में सौर उर्जा का अधिक से अधिक उपयोग हो, जिससे हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित रह सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्षेत्र में समस्तीपुर जिला को बिहार मे अग्रणी जिला बनाया जायेगा।
समस्तीपुर के विधुत कार्य पालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि समस्तीपुर जिले में इस योजना के तहत सोलर लाइट लगाने के लिए चार हजार आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें छह सौ उपभोक्ताओं के यहां सोलर लाइट पैनल लगाया जा चुका है।
श्री कुमार ने बताया कि इसके साथ ही जिले के पांच सौ लाभुकों को सबसिडी की राशि भी उनके खातों मे प्रदान कर दी गई है।
इस मौके पर सोलर पैनल लगवाने वालें उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मेले में बिहार समेत देश की विभिन्न सोलर कंपनियों एवं बैंकों के 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित