समस्तीपुर , अप्रैल 23 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम को चोरों ने गैस कटर से काटकर उसमें रखे करीब दो लाख 11 हजार रूपये की चोरी कर ली।

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने यहां बताया कि आज तड़के चोरों ने शहर के मोहनपुर रोड स्थित केनरा बैंक के लगे एटीएम को गैस कटर से काट दिया और उसमे रखे लगभग दो लाख 11 हजार रूपये की चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि इस पूरी चोरी की घटना सीसी टीवी मे कैद हुई है, जिसके फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस कांड के उदभेदन के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित