समस्तीपुर , मई 27 -- िहार मे समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना मे पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) योगेश्वर साह को एक व्यक्ति से रिश्वत लेने के मामले मे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अरबिंद प्रताप सिंह ने आज यहां बताया कि दारोगा योगेश्वर साह का सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से रूपया लेने का वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने बताया कि इस वायरल वीडियो की जांच रोसड़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक योगेश्वर साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी आदेश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित