समस्तीपुर , अप्रैल 01 -- समस्तीपुर के वरिष्ठ राजद नेता सह प्रखंड राजद महासचिव रंजीत कुमार रंभू का बुधवार को पटना स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
60 वर्षीया श्री रंभू का अंतिम संस्कार समस्तीपुर के हकीमाबाद राज घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी के तट पर संपन्न हुआ।
राजद नेता के निधन पर पार्टी के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय एवं जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री रंभू का निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित