समस्तीपुर , मार्च 19 -- बिहार मे समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी के दौरान कृष्ण राज समेत तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से अपराधी कृष्ण राज, मो० आकीब एवं अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 02 पिस्टल, 08 जिंदा कारतूस एवं 03 मोबाईल बरामद किया है।
गिरफ्तार अपराधियों के बयान के आधार पर कुछ अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित