बारां , जुलाई 27 -- राजस्थान में बारां जिले के किशनगंज- शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लियए उप जिला चिकित्सालय समरानिया के नये भवन के लिए 24 करोड़ 59 लाख और उप जिला चिकित्सालय केलवाड़ा के नये भवन के लिए 28 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है।
दोनों परियोजनाओं के लिए कुल 53 करोड़ 13 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। विधायक डॉ. ललित मीणा ने बताया कि दोनों चिकित्सालयों के नये भवनों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर, आधुनिक एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होने के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यह स्वीकृति किशनगंज- शाहबाद क्षेत्र के विकास और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित