पटना , मई 20 -- ाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद नेबुधवार को कहा कि लाभार्थियों तक समय पर निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
राज्य सरकार का खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग लाभार्थियों को समय से गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
इसी कड़ी में बुधवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने "रबी विपणन मौसम 2026-27" अंतर्गत मसूर की खरीद और "खरीफ विपणन मौसम 2025-26" अंतर्गत सीएमआर चावल आपूर्ति के लिए समीक्षा बैठक की।
सचिव श्री आनंद ने इस दौरान कहा कि लाभार्थियों तक समय पर निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित