देहरादून/विकासनगर , सितम्बर 05 -- उत्तराखंड में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक रिसोर्स और सेंटर रिसोर्स पर्सन (बीआरपी, सीआरपी) को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल सका है। जिस कारण उनके सम्मुख जीवनयापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। अब राज्य के बहुचर्चित जन संघर्ष मोर्चा ने इन कार्मिकों की समस्या के निराकरण का बीड़ा उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित