पटना , सितंबर 01 -- िलाधिकारी कुंदन कुमार ने जिले में संचालित सभी विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निरंतर अनुश्रवण एवं समीक्षा करते रहने का निर्देश दिया है।जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को तत्परता से दूर करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी योजनाएँ निर्धारित समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों तथा उनका अपेक्षित लाभ आम जन तक पहुँचे।

साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कठिनाई आने पर संबंधित पदाधिकारी तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी दें। आपसी समन्वय से समस्या का समाधान करते हुए योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित विभिन्न इंडिकेटर्स पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया,जिससे पटना जिले की रैंकिंग में निरंतर एवं उत्तरोत्तर सुधार हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आम जन की समस्याओं का ससमय, संवेदनशीलता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निराकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित योजनाओं एवं जिला की प्राथमिकताओं की सूक्ष्मता से समीक्षा करने तथा उनके क्रियान्वयन में प्रभावी योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित