चंडीगढ़ , जून 04 -- ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य के प्रत्येक पात्र परिवार को आवास सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि राज्य में शेष सभी पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें आवास योजनाओं का लाभ देने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार की जाए।
हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के तहत सर्वहित आवास विभाग के पंचवर्षीय रोडमैप की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अब तक 2.31 लाख से अधिक परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगभग 2,375 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित