पटना , मई 12 -- बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा के निधन पर गहरा शोक जताया है।
सभापति श्री सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय वर्मा ने सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के माध्यम से राजनीतिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका निधन बिहार की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
सभापति श्री सिंह ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित