पटना , सितंबर 22 -- िहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् सचिवालय के विभिन्न पदों पर आयोजित भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से सफल एवं चयनित अभ्यर्थियों के बीच विधान परिषद् उपभवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गतडाटा एंट्री ऑपरेटर के 33 एवं निम्न वर्गीय लिपिक के 10 पदों* पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं बिहार विधान परिषद् के सचिव शिव गोपाल मिश्र ने सभी चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
सभापति ने अभ्यर्थियों के कठिन परिश्रम, लगन एवं प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नवनियुक्त कर्मियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के निदेशक ज्ञान प्रकाश, उप सचिव मिथिलेश कुमार झा, नवीन कुमार मिश्र, मनोज कुमार, राजेश कुमार, चौधरी, संजय कुमार एव सचिवालय के पदाधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित