, April 2 -- राजगीर,02 अप्रैल (वार्ता बिहार के राजगीर खेल अकादमी में आयोजित 16 वीं सब जूनियर मेंस हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरे दिन आंध्र प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ ने अपने-अपने मैचों में शानदार जीत दर्ज की।

दिन के पहले मैच में आंध्र प्रदेश ने डिवीज़न 'सी' के पूल 'ए' में पुडुचेरी के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की। सूर्य गणेश कटारू प्रदीप (13'), चैतन्य लंका चैतन्य येसु (19') और कैप्टन मदुरू गंगा (27') ने विनर्स के लिए गोल किए। पुडुचेरी हॉकी के लिए, दर्शन (58') ने एकमात्र गोल किया।

उसी डिवीज़न में दिन के दूसरे मैच में मिज़ोरम ने असम को 6-0 से हराया। जोसेफ मालसावमतलुआंगा (5', 33', 54') ने हैट्रिक बनाई, जबकि कैप्टन मालसावमकिमा (12'), वनलालहमंगइहा (38') और लालहमंगइहज़ुआला (48') ने भी अपनी टीम के लिए गोल किए।

डिवीज़न 'बी' के पूल 'ए' में, दिल्ली ने बंगाल के खिलाफ 9-1 से जीत दर्ज की। आर्यन (4', 14'), कैप्टन युवराज सिंह (10', 22'), सुशांत सेहरावत (26', 58') और सिद्धार्थ (29', 53') सभी ने दो-दो गोल किए, जिसमें लव (24') ने भी गोल किया। इस बीच बंगाल के लिए आयुष प्रधान (13') ने एकमात्र गोल किया।

इसी पूल में, तेलंगाना ने गुजरात को 20-0 से हराया। अमित दयाल (5', 21', 22', 37', 41', 47', 50', 52', 55', 56') के लिए यह दिन यादगार रहा, जबकि हैड्रियन लॉरेंस (2', 20'), हर्ष कुमार गौतम (4', 7'), अखिल गोगुला (24', 34'), ज्ञानेश्वर पित्ताला (12'), पेंडोर धनराज (26'), एस्लावथ युवराज (35'), और कैप्टन यशिथ जला सूर्या (44') ने भी गोल किए।

डिवीजन 'बी' के पूल 'बी' में हॉकी कर्नाटक ने हॉकी अरुणाचल के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला। हॉकी कर्नाटक के लिए कैप्टन आदर्श गोविंद मुतागर (18', 54') ने गोल किए, जबकि हॉकी अरुणाचल के लिए कैप्टन कुमार शशांक (4'), और अश्विनी पटेल (45') ने गोल किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित