सतना , अक्टूबर 18 -- मध्यप्रदेश में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रविवार को सतना नगर पालिक निगम के सफाई सुपरवाइजर बालकृष्ण आदिवासी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, आरोपी सुपरवाइजर सफाईकर्मी राजकिशोर समुंद्र की हाजिरी भरने के एवज में तीन हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। वह पहले ही एक हजार रुपये ले चुका था। आरोपी को बिरला अस्पताल के निकट रिश्वत की शेष दो हजार रुपये की राशि लेते समय लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित