तिरुवनंतपुरम , अगस्त 26 -- केरल राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (सप्लाईको) ने इस वर्ष के ओणम त्योहार के दौरान 422.17 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड कारोबार दर्ज किया है, जो पिछले वर्षों में बिक्री के आंकड़े से अधिक है।
सप्लाईको के अनुसार बताया जा रहा है कि थिरुवोनम की पूर्व संध्या पर शाम चार बजे तक कारोबार 422.17 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इसमें 22 जुलाई से 25 अगस्त तक की 35 दिनों की अवधि के आंकड़ों में त्योहारी बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी।
हालांकि कुल कारोबार में से 268.89 करोड़ रुपये गैर-सब्सिडी वाले उत्पादों से आये है, जबकी सब्सिडी वाली वस्तुओं की बिक्री 153.49 करोड़ रुपये रही है।
सप्लाईको ने अकेले एक अगस्त से तिरुवोनम तक 25 दिनों की अवधि के दौरान 350.21 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया है। यह ओणम के मौसम के दौरान आवश्यक वस्तुओं की मजबूत मांग को दर्शाता है।
वहीं पिछले वर्ष, सप्लाईको ने इसी 35 दिवसीय अवधि के दौरान एक अगस्त से चार सितंबर तक की 385.42 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया था। नवीनतम आंकड़े पिछले वर्ष की ओणम बिक्री की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाते हैं।
गौरतलब है कि केरल राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, सप्लाईको, राज्य सरकार की प्रमुख एजेंसी है जो आवश्यक वस्तुओं की किफायती कीमतों पर उपलब्धता सुनिश्चित करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित