लखनऊ , फरवरी 17 -- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर आरोप लगाया है कि सपा शासनकाल में स्थापित मेडिकल कॉलेजों, कैंसर इंस्टीट्यूट और अन्य अस्पतालों की जानबूझकर अनदेखी की जा रही है।
श्री यादव का कहना है कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कई मेडिकल कॉलेजों की इमारतें तो खड़ी कर दीं, लेकिन उन्हें सुचारु रूप से संचालित करने की दिशा में पर्याप्त प्रयास नहीं किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर बिना पर्याप्त डॉक्टरों और स्टाफ के संचालित हो रहे हैं या अधूरी स्थिति में हैं, जिससे मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित