जयपुर , अप्रैल 25 -- सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 36वें मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद कमिंस ने कहा कि विकेट अच्छी लग रही है और इसी वजह से हम देखना चाहते हैं कि कितना स्कोर हमें चेज के लिए मिलता है। मेरी तैयारी काफी अच्छी है और बॉडी भी अच्छा महसूस कर रही है। इशान किशन ने बेहतरीन कप्तानी की। पहले 7 में से 4 मैच उनकी कप्तानी में टीम ने जीते। हैदराबाद में पिच काफी अच्छी थी। लेकिन यहां पर दोनों ही टीमों का पहला मैच है। यह चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित