हैदराबाद , मई 22 -- सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 67वें मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद कहा हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम स्पष्ट हैं कि हम खेल का लुत्फ़ उठाएंगे। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए यही कोशिश रहेगी कि बड़े से बड़ा स्कोर बनाएं। हम अच्छे परिणाम के साथ यहां से (हैदराबाद) विदा लेना चाहेंगे। टीम में कोई बदलाव नहीं है।
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम जहां भी जाते हैं, वहां हमारे लिए घरेलू मैदान जैसा ही माहौल रहता है। इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता कि हम अंक तालिका में कहां हैं, हर मुकाबले में हम स्टैंडर्ड पर खेलना चाहते हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है, बेथेल को उंगली में चोट लगी है जिसके चलते वह बाहर हैं। उनकी जगह पर मैं टीम में वापस आया हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित