न्यू चंड़ीगढ़ , मई 27 -- सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद कमिंस ने कहा हमने बाद में काफी अच्छी क्रिकेट खेली है। हम अपनी गेंदबाजी को जितना हो सके सिंपल रखना चाहेंगे। वो अपनी स्ट्रेंथ पर खेलेंगे। दबाव से हमें दिक्कत नहीं होती है। इस मैदान में रन चेज करना ज्यादा बेहतर रहा है। प्रफुल्ल हिंगे की टीम में वापसी हुई है।
वहीं आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा कि हम भी टॉस जीतते तो गेंदबाजी ही करते, क्योंकि रन चेज के लिए यह मैदान काफी अच्छा रहा है। यह काफी अच्छा ग्राउंड रहा है। हमने रन चेज और डिफेंड दोनों किए हैं। अब हमारे पास जीतने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मैं अपनी टीम के परफॉर्मेंस से खुश हूं। अगर हम अपने पोटेंशियल के हिसाब से खेलते हैं, तो शाानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।। जाडेजा टीम में आए हैं और शुभम दुबे इम्पैक्ट प्लेयर होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित