नयी दिल्ली , सितंबर 07 -- दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन में गिरी इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता को घटना के एक दिन बाद सोमवार को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को हुई इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ 'लुक आउट सर्कुलर' जारी किया था।

एक अधिकारी ने पुष्टि की, "हरिराम गुप्ता को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है।"गौरतलब है कि दशकों पुरानी वह इमारत रविवार को मरम्मत के दौरान गिर गई, जिसमें छात्रों का हॉस्टल था। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित