मुंबई , फरवरी 25 -- महाराष्ट्र में बजट सत्र के दौरान राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता बनाए जा सकते हैं और इस रेस में कोल्हापुर के कांग्रेस नेता सतेज पाटिल सबसे आगे चल रहे हैं।
महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने शीतकालीन सत्र के दौरान इस पद के चुनाव के बारे में सभापति को एक पत्र दिया था। जानकारों का मानना है कि सभापति राम शिंदे जल्द ही नियुक्ति पर फैसला ले सकते हैं।
श्री सतेज पाटिल वर्तमान में विधान परिषद में बतौर कांग्रेस संसदीय दल के नेता काम कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के कोल्हापुर के जिला अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 2019 और 2022 के बीच राज्य सरकार में कई मंत्रालयों को संभाला, जिसमें गृह (शहरी), आवास और परिवहन मंत्रालय शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित