जम्मू , जुलाई 28 -- जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने मंगलवार को पंजाब सरकार से जम्मू की अखनूर तहसील निवासी साधिक शर्मा उर्फ शाइन की संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखे एक पत्र में मंत्री ने इस मामले की व्यापक, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करने की मांग की।पत्र के अनुसार, साधिक शर्मा की पंजाब के खरड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी और इस संबंध में खरड़ सिटी थाने में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।
पीड़ित परिवार ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया है और इस दावे को खारिज किया है कि यह केवल एक सड़क दुर्घटना थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित