सतारा (महाराष्ट्र) , मार्च 20 -- महाराष्ट्र के सतारा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांटे के मुकाबले में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही है।

इस चुनाव में खटाव तालुका की प्रिया महेश शिंदे ने अध्यक्ष जबकि राजू भोंसले ने उपाध्यक्ष का पद जीत लिया। चुनाव के दौरान भाजपा को 32 सदस्यों का समर्थन मिला जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना गठबंधन को संयुक्त संख्या 31 का ही समर्थन मिल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित