सतारा , मार्च 12 -- महाराष्ट्र के सतारा जिले में हिंगाव-आद्रकी रोड पर धोम-बल्कवाड़ी परियोजना की उप-नहर में डूबने से ओडिशा के तीन मज़दूरों की मौत हो गयी। यह घटना गुरुवार शाम जिले के सुलवस्ती में हुई।

लोनांद पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, तीनों मज़दूर मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे। वे काम के लिए सतारा जिले में रह रहे थे। वे तैरने के लिए नहर में उतरे, लेकिन बदकिस्मती से एक सीमेंट पाइप में फंस गए और सभी की डूबने से मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित