नयी दिल्ली/देहरादून , जून 20 -- उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में शिष्टाचार भेंट की और राज्य के बनबसा को भारत-नेपाल सीमा पर एक एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) से जोड़ने वाली एप्रोच रोड (संपर्क मार्ग) पर चर्चा की।

श्री सतपाल ने श्री शाह को उत्तराखंड पर्यटन द्वारा प्रकाशित "एम्बल्स अक्रॉस गोडलैंड" नाम की एक पुस्तक भी भेंट की जिसमें बताया गया है कि किस तरह से सरकार ने अनुपयोगी पुलों पर कैफेटेरिया बनाकर उनका सदुपयोग किया है। गृह मंत्री ने इस कार्य की काफी सराहना भी की।

मंत्री सतपाल ने श्री शाह से भारत-नेपाल सीमा पर विकसित किए जा रहे आईसीपी बनबसा से संबंधित विषयों पर चर्चा करने के साथ-साथ धीमी गति से चल रहे आईसीपी बनबसा को जोड़ने वाली एप्रोच रोड के निर्माण की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में एकीकृत चेक पोस्ट बनबसा के विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति प्रभावित होने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित