सतना , मई 16 -- मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के बढैया मोहल्ले में एक युवक और युवती का शव बंद मकान में मिलने के आस-पास के लोगों में हडकंप मच गया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को स्थानीय लोंगों ने कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी थी।

इस सूचना पर मौके पर पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा खुलवाकर देखा तो पूनम अहिरवार (29) का रक्तरंजित शव जमीन पर पडा था जबकि अंकितेश गौतम (20) का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस को आंशका है कि अंकितेश ने पूनम की हत्या करने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी होगी। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित