सतना , मई 27 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के तिवनी गांव में आज बुधवार को एक दंपती का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान मंगलदीन कोरी (45) और उनकी पत्नी शकुंतला कोरी (43) के रूप में की गई है। घर का दरवाजा खुला हुआ था, लेकिन अंदर किसी प्रकार की हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित