सतना , अप्रैल 25 -- छत्तीसगढ के सतना जिले की जसो कोतवाली पुलिस ने मुखविर की सूचना पर छापा मारकर झिंगोदर गांव के एक खेत में लगे तीन सौ से ज्यादा गांजे के हरे पेड जब्त किये हैं।
पुलिस शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने गुरुवार की रात छापा मारकर रामनरेश कोल के खेत मे लगे गांजे के हरे पेडों को जब्त किया गया हैइस मामले मे आरोपी को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित