सतना , अप्रैल 13 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले की रामपुर बघेलान कोतवाली पुलिस ने बीस हजार रुपये मूल्य के गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मछुहर गांव निवासी जयकरण सिंह (60) को 1350 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित