जौनपुर , मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक की मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक महेश राम गौतम (70) शनिवार शाम अपने परिवार के साथ कार से वाराणसी से जौनपुर आ रहे थे। शाम करीब सात बजे जब वह जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव स्थित एक ढाबे के पास पहुंचे, तो उन्होंने अपनी कार रोककर सड़क पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक महेश राम गौतम मूल रूप से जनपद मऊ के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नाजोपट्टी गांव के निवासी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित