हनुमानगढ़ , मई 06 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में सहकारी समिति के कर्मचारियों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राकेश सोमवार को क्रय विक्रय सहकारी समिति टिब्बी में ड्यूटी करनेके बाद रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल पर वापस घर आ रहा था। वह टिब्बी में गौशाला के निकट पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर गया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित