प्रयागराज , जून 07 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित मामा भांजा के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना कर दी।
जानकारी के मुताबिक नैनी चाका डभांव का रहने वाला देशराज 20 वर्ष पुत्र स्वर्गीय धर्मराज मजदूरी करता था। पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। परिवार में मां और तीन बहनें है। तीन बहनों में इकलौता था। शनिवार को वह घूरपुर किसी काम से गया हुआ था । वह बाइक से वापस घर लौट था था। उसी दौरान मामा भांजे के पास उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित