मुरैना , मार्च 07 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सबलगढ़ पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा कल देर रात का बताया गया है। ग्राम नेपरी निवासी दो युवक दीपक जाटव और संजय कुशवाह बाइक से ग्राम बेनीपुरा से अपने गांव लौट रहे थे तभी पहाड़ी पासौंन गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर दोनों युवकों के शव पीएम के लिए पोस्टमार्टम रूम भिजवाए। आज पुलिस ने दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। पुलिस ने मर्ग कायम कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित